फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कंबल कारोबारी की पत्नी व बेटी लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सेक्टर 13-17 थाना क्षेत्र निवासी कंबल कारोबारी की पत्नी व बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। दोनों स्विफ्ट गाड़ी लेकर निकलीं और वापस नहीं लौटीं। कारोबारी ने गुमशुदगी की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी है, जिस पर पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन




सेक्टर निवासी एक व्यक्ति ने बताया कि उसका कंबल का कारोबार है। शनिवार को उसकी पत्नी व बेटी उसकी स्विफ्ट गाड़ी लेकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी और न ही वह अब फोन उठा रही हैं। वह उनकी हर जगह तलाश कर चुके हैं और रिश्तेदारी में पूछताछ कर चुके हैं। उनका कहीं कोई सुराग नहीं लगा है। जिसके बाद उन्होंने गुमशुदगी की शिकायत सेक्टर 13-17 थाना पुलिस को दी। इस शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं हरिनगर से एक महिला तीन साल के बच्चे सहित लापता हो गई। पति रामस्वरूप ने पुराना औद्याेगिक थाना पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें