पानीपत। नशा तस्करी के आरोपी सावेज के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र पर सुनवाई हुई। अदालत से आरोप तय करने के लिए 18 फरवरी की तारीख दी है। नशा तस्कर सावेज को पुलिस ने मार्च 2025 में गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश योगेश चौधरी की अदालत में सुनवाई चल रही है। वीरवार को आरोपपत्र पर बहस हुई। अदालत ने अब इस मामले में 18 फरवरी की तारीख दी है।