फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: राम जन्म और कृष्ण जन्मोत्सव की सुनी कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। सनौली रोड स्थित श्री सिद्ध बाबा कांशीगिरी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन हुआ जिसमें कथा व्यास वृंदावन धाम से अतुल कृष्ण शास्त्री ने भरत प्रसंग, राम जन्म और कृष्ण जन्मोत्सव के बारे में बताया। कथा शाम चार से सात बजे तक चली। महाराज ने भगवान ने कैसे-कैसे, कौन-कौन से अवतार जगत कल्याण के लिए धारण किए इसके बारे में बताया। उन्होंने कहा कि निकुंजवासी बाबा गोपालदास महाराज लघु सखी जैसे संतों ने कैसे अपना जीवन प्रिया लाल की सेवा, उनका नाम, जप के लिए अपना जीवन दे दिया और सिर्फ उनके सुख के लिए आदि के बारे में बताया गया। इस अवसर पर प्रधान हरीश खुराना, चेयरमैन सचिन चुघ, गुलशन बरेजा, सुमित भारती , बलदेव अरोड़ा व राज ओबरॉय उपस्थित रहे। मंच संचालन वेद बांगा ने किया। सोमवार को कार्यक्रम में मुख्य यजमान डॉ. अश्वनी पांचाल व राजेंद्र ग्रोवर रहे। चेयरमैन सचिन चुघ ने बताया कि कथा का आयोजन श्री राधावल्लभ सत्संग परिवार एवं चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया जा रहा है। श्री भीम गोड़ा मंदिर और श्री संकटमोचन महावीर दल मंदिर ने महाराज का स्वागत किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें