संवाद न्यूज एजेंसी
इसराना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोग हरियाणा कार्यक्रम के तहत सोमवार को गांव परढाना स्थित सब हेल्थ सेंटर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय वत्स और स्वास्थ्य निरीक्षक कप्तान सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया।
डॉ. अभय वत्स ने कहा कि विभाग ने गांव स्तर पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निरोग हरियाणा कार्यक्रम के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। परढाना में शिविर में 64 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में सात लोगों को उच्च रक्तचाप व पांच लोगों को शुगर की शिकायत मिली। ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कविता, एएनएम सरोज, इंदिरावती आ एमपीएचडब्ल्यू देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।
संवाद न्यूज एजेंसीइसराना। स्वास्थ्य विभाग द्वारा निरोग हरियाणा कार्यक्रम के तहत सोमवार को गांव परढाना स्थित सब हेल्थ सेंटर पर स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभय वत्स और स्वास्थ्य निरीक्षक कप्तान सिंह ने शिविर का शुभारंभ किया।
डॉ. अभय वत्स ने कहा कि विभाग ने गांव स्तर पर ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच के लिए निरोग हरियाणा कार्यक्रम के तहत शिविर लगाए जा रहे हैं। परढाना में शिविर में 64 ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच की गई। जांच में सात लोगों को उच्च रक्तचाप व पांच लोगों को शुगर की शिकायत मिली। ग्रामीणों को बीमारियों से बचाव के साथ स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए। इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी कविता, एएनएम सरोज, इंदिरावती और एमपीएचडब्ल्यू देवेंद्र सिंह मौजूद रहे।