फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: हेड कॉन्स्टेबल आशीष की जमानत याचिका खारिज

विज्ञापन
हेड कॉन्स्टेबल आशीष - फोटो : ??????
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। हेड कॉन्स्टेबल आशीष कुमार की जमानत याचिका शुक्रवार को अदालत ने खारिज कर दी। जमानत याचिका पर पुलिस के वकील और आशीष के वकील के बीच करीब आधे घंटे तक बहस हुई। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद न्यायाधीश ने लंच के बाद फैसला सुनाते हुए याचिका खारिज कर दी। दूसरी तरफ, सेक्टर 29 थाना पुलिस ने नेशनल हाईवे जाम करने पर आशीष के पिता आनंद, भाई योगेश, यू-ट्यूबर्स और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज की है।
अदालत में पुलिस की ओर से दलील रखी गई कि आशीष कुमार ने अपने फेसबुक अकाउंट से आठ फरवरी को लाइव आकर सूचना दी कि वह नौ फरवरी को एसपी कार्यालय में अपनी गिरफ्तारी देगा, उसने जनता को उकसाया की ज्यादा से ज्यादा संख्या में लोग वहां पहुंचे। वहीं नौ फरवरी को पुलिस जब उसे गिरफ्तार करने गई तो उसने पुलिस के साथ भी अभद्र व्यवहार किया। जिसके बाद सेक्टर 29 थाने की पुलिस भी बुलानी पड़ी। आशीष ने फिर फेसबुक पेज पर लाइव आकर लोगों को गिरफ्तारी के बारे भड़काया, जिस वजह थाने के बाहर सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंच गए, जिन्होंने वहां हंगामा किया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उन्होंने आशीष के पास से फोन बरामद किया, क्योंकि उसके मोबाइल में जांच से संबंधित कई सबूत है, मगर आशीष ने न तो मोबाइल का पासवर्ड बताया और न ही वीडियो बनाने वाले का नाम। पुलिस का दावा है कि उसके साथ अन्य लोग भी इस षड्यंत्र में शामिल हैं। इसके साथ ही आशीष ने जांच में सहयोग भी नहीं किया, जिससे साबित होता है कि वह जांच को प्रभावित करना चाहता है। आशीष बाहर आया तो पुलिस जांच में बाधा डालेगा। इसलिए जमानत याचिका मंजूर न की जाए। पुलिस के वकील की दलील सुनने के बाद अदालत ने फैसला सुनाते हुए उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। सबूत जुटाने के लिए अब आशीष के फोन को पुलिस लैब में भेजेगी।
सेक्टर 29 थाना पुलिस को दी शिकायत में ईएसआई दयानंद ने बताया कि वह पुलिस लाइन में तैनात है। जब वह नौ फरवरी को गश्त करते हुए जीटी रोड पर दिल्ली से करनाल की लेन पर पहुंचा तो एनएच-44 पर जाम लगा हुआ था। उन्होंने मौके पर जाकर देखा तो आशीष कुमार के पिता आनंद सड़क पर बीचोंबीच लेटे हुए थे और उनका बेटा योगेश सड़क के बीच में खड़ा हुआ था। उसने अपनी स्विफ्ट कार भी सड़क के बीच खड़ी कर रखी थी।
विज्ञापन

वहीं आठ यू-ट्यूबर्स समेत अन्य लोगों ने आशीष की गिरफ्तारी के विरोध में जानबूझकर सड़क जाम कर रखी थी। वह जाम खुलवाने लगा तो उसके साथ भी हाथापाई करते हुए ड्यूटी में बाधा पहुंचाई। उन्होंने करीब आधा घंटा हाइवे जाम रखा। इस शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भी केस दर्ज कर लिया है। उधर, आशीष कुमार के वकील दीपक मुदगिल ने बताया कि फिलहाल न्यायाधीश ने जमानत याचिका खारिज कर दी है, मगर वह क सप्ताह बाद दोबारा सेशन जज के पास जमानत याचिका लगाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें