जौंधन कलां में आयोजित हवन में आहुति डालते ग्रामीण। संवाद
इसराना। जौंधन कलां गांव के जय बाबा समेर दास मंदिर में वीरवार को गांव में सुख-शांति के लिए हवन किया गया। ग्रामीणों ने हवन में आहुति डालकर इसकी प्रार्थना की। पंडित बिजेंद्र शास्त्री ने मंत्रोच्चार किया। ग्रामीण देवेंद्र जागलान ने बताया कि गांव में लगातार 21 दिनों तक गांव के युवाओं ने पूरे गांव के हर घर पहुंच कर वातावरण की शुद्धि के लिए धूप दी। धूप के समापन पर हवन किया गया। इस मौके पर रविंद्र जागलान, अंकुश जागलान, धर्मवीर सिंह, लक्ष्य जागलान और शुभम मौजूद रहे। संवाद