फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में हथवाला स्कूल की टीम ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पानीपत। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सिवाह में आयोजित जिला स्तरीय पर्यावरण प्रश्नोत्तरी में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (सीएमईईई) हथवाला की टीम ने प्रथम स्थान हासिल कर बाजी मारी। टीम में प्रिंस, अंजलि और किरण शामिल रहे, जबकि दीपक शर्मा एस्कॉर्ट शिक्षक रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न खंडों से प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली 16 टीमों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

जीएमएसएसएस मतलौडा की अनीश, धृति और आरती की टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं जीएमएसएसएस जीटी रोड की अवनी, आकृति और तनिष्क मान की टीम तीसरे स्थान पर रही। प्रतियोगिता में प्रत्येक टीम में तीन विद्यार्थी और एक एस्कॉर्ट शिक्षक शामिल थे।
क्विज का संचालन विकास रुहल, नमिता मान, अंजलि, आर्ची और याचना शर्मा ने क्विज मास्टर के रूप में किया। पर्यावरण विज्ञान, संरक्षण और संबंधित विषयों पर पूछे गए सवालों ने विद्यार्थियों की जानकारी और त्वरित निर्णय क्षमता को परखा।
विज्ञापन

समापन अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने विजेता टीमों को शील्ड और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
जिला विज्ञान विशेषज्ञ संदीप सभरवाल ने कहा कि विद्यार्थियों का पर्यावरण विज्ञान के प्रति उत्साह और ज्ञान सराहनीय है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें