फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानीपत: भांग के पौधे से चरस उतारकर 30 हजार में बेची, खरीदने और बेचने वाले दोनों को सीआईए ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सीआईए-1 ने बुधवार को देवी लाल पार्क के पास हिमाचल प्रदेश के सोलन जिला के गांव सेहल निवासी राजेश उर्फ टीटू को 600 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया। सीआईए-1 प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी सेबरामद चरस को कब्जे में लेकर थाना सेक्टर 13-17 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त चरस रविंद्र निवासी नोर कुल्लू हिमाचल प्रदेश से 30 हजार रुपये में खरीदकर लाने का खुलासा किया। पुलिस ने आरोपी राजेश को न्यायालय में पेश कर चार दिन के पुलिस रिमांड पर लिया और आरोपी की निशानदेही पर नशा सप्लायर आरोपी रविंद्र के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए रविवार को निमांड बस अड्डा जिला कुल्लू हिमाचल प्रदेश से आरोपी रविंद्र को काबू करने में कामयाबी हासिल की। आरोपी रविंद्र ने पूछताछ में आरोपी राजेश को चरस बेचने का खुलासा किया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी रविंद्र से खुलासा हुआ उसने शार्टकट तरीके से पैसे कमाने की चाहत में गांव के आसपास के क्षेत्र में खड़े भांग के पौधों से चरस उतार कर आरोपी राजेश उर्फ टीटू को बेची थी। आरोपी रविंद्र ने चरस बेचकर हासिल की 30 हजार रुपये की नगदी में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने बचे तीन हजार रुपये आरोपी के कब्जे से बरामद कर दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया ,जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें