फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झटका : बिना कोरोना रिपोर्ट 900 यात्रियों से भरीं हरियाणा की 17 बसों को उत्तराखंड ने सीमा से लौटाया

Wed, 07 Apr 2021 09:12 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत (हरियाणा)

सार

  • हरियाणा-उत्तराखंड बार्डर पर सभी बसों को रोका फिर 900 यात्रियों को पानीपत लौटाया 
  • उत्तराखंड में यात्रा से 72 घंटे पहले तक की निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट है अनिवार्य
विज्ञापन
हरियाणा रोडवेज। - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के पानीपत से हरिद्वार को रवाना हुईं 17 बसों को उत्तराखंड सीमा से बुधवार को वापस लौटना पड़ा। इन बसों में 900 यात्री सवार थे। इनमें से किसी के पास कोरोना की जांच रिपोर्ट नहीं थी। बता दें कि उत्तराखंड सरकार ने कुंभ मेला की वजह से कोरोना की निगेटिव रिपोर्ट को अनिवार्य कर दिया है। अगर उत्तराखंड जाना है तो यात्रा से 72 घंटे पहले तक की निगेटिव कोरोना रिपोर्ट होनी चाहिए। ऐसा नहीं होने पर उत्तराखंड में प्रवेश नहीं मिलेगा। 

विज्ञापन


दरअसल, जानकारी के अभाव में यह यात्री बिना टेस्ट रिपोर्ट के उत्तराखंड जाने वाली बसों में बैठकर रवाना हो गए। वहीं रोडवेज विभाग को भी बसों में यात्रियों को बैठाने से पहले पानीपत में ही जांच रिपोर्ट देखना चाहिए था। उधर, पानीपत रोडवेज ने सभी 900 यात्रियों का किराया वापस कर दिया है। जिस कारण रोडवेज को घाटा हुआ है। 

मंगलवार को ही सीएमओ से अपील की थी कि यात्रियों की सुविधा के लिहाज से डिपो में एक टीम की तैनाती कर टेस्ट कैंप लगाया जाए। जिससे वे यात्री टेस्ट करा सकें, जिन्हें उन राज्यों में जाना हैं, जहां आरटीपीसीआर टेस्ट की निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य है। बुधवार को भी डिपो में कैंप नहीं लगाया गया। - विकास नरवाल, जीएम, पानीपत डिपो।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें