फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरियाणा एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सोसाइटी ने आज बुलाई उद्यमियों की बैठक

Fri, 29 May 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। हरियाणा एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सोसाइटी ने शुक्रवार को औद्योगिक प्रतिनिधियों की बैठक बुलाई है। इसमें उनकी समस्याओं, सुझावों व पर्यावरण अनुपालन से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी। बैठक डेज होटल में की जाएगी।
विज्ञापन

हरियाणा एनवायरनमेंट मैनेजमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष भीम राणा ने बताया कि आज प्रदूषण का विषय गंभीर बना हुआ है। एनजीटी व दूसरी इकाई औद्योगिक प्रतिष्ठानों पर लगातार कार्रवाई कर रही है। उद्यमी नियमों को लागू करने के बाद भी कार्रवाई का सामना करने को मजबूर हो रहे हैं। इन सब विषयों को देखते हुए सोसाइटी ने बैठक तय की है। सदस्य सचिव औद्योगिक प्रतिनिधियों से उनकी समस्याओं, सुझावों एवं पर्यावरण अनुपालन से जुड़े विषयों पर चर्चा करेंगे। बैठक में उद्योगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों, प्रदूषण नियंत्रण उपायों, ऑनलाइन पोर्टल और पर्यावरणीय नीतियों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।
एसएसपीसीबी ने पिछले जांचे थे उद्योग
हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने 20 दिन पहले पानीपत समेत पूरे जिले की करीब 60 औद्योगिक इकाइयों की जांच की थी। इसमें प्रदूषण मापक यंत्रों की जांच की थी। बोर्ड को पांच औद्योगिक इकाइयों में कमी मिली थी। इनको सील कर दिया था। उद्यमियों ने इसको गलत बताया था। वहीं सर्दी के मौसम में एक्यूआई बढ़ने पर डाई हाउस को बंद करा दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें