फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana Polls: आज कई दिग्गज चुनावी मैदान में, दो मुख्यमंत्री और एक पूर्व CM व पूर्व डिप्टी सीएम भरेंगे हुंकार

Tue, 01 Oct 2024 12:49 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, पानीपत

सार

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मंगलवार को पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र में रोड शो करेंगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समालखा अनाज मंडी में रैली संबोधित करेंगे।
विज्ञापन
सीएम आतिशी, भूपेंद्र सिंह हुड्डा और नायब सिंह सैनी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए मंगलवार को कई दिग्गज मैदान में उतरेंगे। जिले में एक दिन में दो सीएम, एक पूर्व सीएम और एक पूर्व डिप्टी सीएम प्रचार प्रसार करेंगे। भाजपा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पानीपत शहरी और समालखा की बापौली में रैली संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मंगलवार को पानीपत ग्रामीण विस क्षेत्र में रोड शो करेंगी। वहीं कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट समालखा अनाज मंडी में रैली संबोधित करेंगे।

आम आदमी पार्टी प्रदेश सह सचिव एवं पानीपत ग्रामीण प्रत्याशी सुखबीर सिंह मलिक ने बताया एक अक्टूबर को दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी मारलेना पानीपत ग्रामीण विधानसभा में रोड शो करेंगी। वे सुबह 11 बजे वर्मा चौक से कुटानी रोड की पुलिया तक पैदल रोड शो करेंगी।
विज्ञापन


भाजपा के जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक अक्टूबर को पानीपत शहरी विधानसभा क्षेत्र की पुरानी सब्जी मंडी में रैली को संबोधित करेंगे। वे यहां सुबह 10 बजे पहुंचेंगे। वे इसके बाद समालखा विधानसभा क्षेत्र की बापौली अनाज मंडी में रैली को संबोधित करेंगे।

कांग्रेस की समालखा अनाज मंडी में रैली होगी। कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छौक्कर ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट अनाज मंडी समालखा में रैली को संबोधित करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें