पानीपत। जीटी रोड पर सेक्टर-18 के पति की एक कार के कुचलने से मौत हो गई। जबकि दिया। पत्नी बाल बाल बच गई। दंपती घर से सैर के लिए गया था। वापस घर आते हुए हादसा हुआ। सेक्टर 13-17 थाना पुलिस ने पत्नी के बयानों पर शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने कार चालक पर केस दर्ज कर उसकी धरपकड़ शुरू कर दी है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बिहार के समस्तीपुर जिले के गांव उदयपुर निवासी रिहाना खातुन ने बताया कि वह तीन बच्चों की मां है। वह परिवार समेत सेक्टर आठ में रॉयल गार्डन में किराए पर रहती है। उसके पति मोहम्मद रियाज (38) यहीं पर एक फैक्ट्री में काम करते थे। वह दोनों रोज रात को खाना खाने के बाद सैर करने जाते थे। वह शनिवार रात नौ बजे सेक्टर 18 की ओर सैर करने गए थे। जब वह वापस अपने कमरे पर जा रहे थे। सेक्टर 18 के सामने हाइवे पार करते हुए उनको कार ने कुचल दिया। वह बाल बाल बच गई। कार चालक वहां से फरार हो गया। राहगीरों ने एंबुलेंस बुलाकर उसके पति मोहम्मद रियाज को जिला नागरिक अस्पताल में भिजवाया, यहां डाॅक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। उसने कार का नंबर नोट कर पुलिस को दे दिया है।