फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: समालखा पहुंची कांग्रेस संदेश यात्रा, सैलजा बोलीं- कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर हमला भाजपा की साजिश

Thu, 25 Jan 2024 12:42 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत/ समालखा (हरियाणा)

सार

समालखा में कांग्रेस संदेश यात्रा का जोरदार स्वागत हुआ। सैलजा ने आसाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए हमले की निंदा की। 
विज्ञापन
भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव सैलजा, रणदीप सुरजेवाला और अन्य। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस की संदेश यात्रा को लेकर समालखा पहुंचे कांग्रेसी नेताओं ने बुधवार को प्रदेश की गठबंधन सरकार पर जमकर निशाना साधा। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने गत दिवस आसाम में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर किए हमले की निंदा करते हुए इसे यात्रा को रोकने के लिए भाजपा की साजिश बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे देश की जनता को संदेश दे रहे हैं। अपने नेताओं का अनुसरण करते हुए प्रदेश की जनता को जोड़ने के लिए कांग्रेस संदेश यात्रा हरियाणा में शुरू की गई है। यात्रा के दौरान आम आदमी को छूने वाले सभी मुद्दों को उठाया जा रहा है। उन्होंने प्रदेश में बदलाव के लिए कांग्रेस को ही विकल्प बताया।

वहीं पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस की वरिष्ठ नेत्री किरण चौधरी ने भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार को जुमलों की सरकार बताया। उन्होंने कहा कि पिछले दस सालों में जितने भी वादे जनता से किए गए सभी जुमले साबित हुए। उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था चौपट हो चुकी है। भ्रष्टाचार व महंगाई से जनता त्रस्त है। बेरोजगारी में भी प्रदेश नंबर वन पर है।
विज्ञापन


हलके के गांव किवाना में पूर्व विधायक भरत सिंह छौक्कर ने हजारों समर्थकों के साथ संदेश यात्रा का स्वागत किया। इसके अलावा नई अनाज मंडी में कांग्रेस नेता मोहकम सिंह छौक्कर व गांधी आदर्श कालेज के पास महिला कांग्रेस की पूर्व प्रदेश महासचिव अनीता राज आर्या के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया गया।

कांग्रेस प्रदेश की सभी दस सीटों पर जीतेगी चुनाव : सुरजेवाला
कांग्रेस के पूर्व प्रवक्ता एवं मणिपुर के प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भाजपा जजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि यह सरकार प्रजातांत्रिक वोट से बनी सरकार नहीं है बल्कि यह जनता के विश्वास की पीठ में खंजर घोंप कर विश्वासघात की नींव पर बनाई गई है। दुष्यंत चौटाला को वोट भाजपा के खिलाफ मिली थी लेकिन जनमत के खिलाफ सत्ता की मलाई खाने को भाजपा से गठबंधन किया। उन्होंने कहा कि आने वाले संसदीय चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की सभी दस सीटों पर बीजेपी जेजेपी को करारी शिकस्त देकर राहुल गांधी, खड़गे व कांग्रेस का झंडा बुलंद करेगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा की न्यायसंगत जनता एक बार फिर से 2024 में नीति, धर्म व न्याय का समर्थन करते हुए कांग्रेस की सरकार बनाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें