फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा और यूपी के किसान फिर आमने-सामने

Sun, 06 Oct 2013 11:40 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत के सनौली में यमुना भूमि सीमा विवाद एक बार फिर गहरा गया है। यमुना नदी के अंदर भूमि पर कब्जा करने की नियत से हरियाणा और यूपी के किसान एक बार फिर आमने-सामने हो गए।
विज्ञापन


यूपी के सैकड़ों किसानों ने 11 ट्रैक्टरों से भूमि पर कब्जा करने वाले हथियार बंद किसानों ने दस एकड़ जमीन जुताई कर कब्जा करने के आरोप में हरियाणा के किसानों के बयान पर यूपी के किसानों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

रविवार को यमुना नदी के अंदर हरियाणा के गांव खोजकीपुर के किसानों की दस एकड़ जमीन पर यूपी के गांव टांडा के सैकड़ों किसान 11 ट्रैक्टरों पर सवार होकर हथियार लेकर पहुंचे और खोजकीपूर हरियाणा के किसानों की जमीन को गेहूं बिजाई से पूर्व कब्जा करने की नियत से जमीन की जुताई करने लगे।
विज्ञापन


इस दौरान खेतों में काम कर रहे हरियाणा के किसानों ने यूपी के किसानों को रोकने के लिए कहा जिस पर खेत में काम कर रहे किसानाें ने इसका विरोध किया मगर वे नहीं माने। यूपी के किसानों ने कहा कि अगर जान प्यारी है तो चले जाओ । इस पर हरियाणा के किसान डर से वहां से भाग खडे़ हुए और इसकी सुचना तुरंत नायब तहसीलदार बापौली कृष्ण सिंह को दी।

सूचना मिलते ही मौके पर नायब तहसीलदार कृष्ण सिंह, कानूनगो अशोक कुमार, पटवारी, बापौली पुलिस टीम को लेकर पहुंचे तो हरियाणा प्रशासन को देखते ही यूपी के किसान ट्रैक्टरों को लेकर यूपी की ओर भाग निकले।

क्या कहता है प्रशासन
इस बारे में नायब तहसीलदार बापौली कृष्ण सिंह का कहना है कि यमुना नदी के अंदर हरियाणा और यूपी के किसानों का विवाद काफी लंबे समय से चला आ रहा है। इसका केस हाईकोर्ट में चल रहा है जल्द ही मामला हल हो सकता है।

विवादित भूमि पर दोनों प्रदेशों का प्रशासन किसानों को शांति बनाए रखने के लिए बैठकें करता रहता है अभी इस भूमि पर पैमाइश कर पिलर लगाने का कार्य हाईकोर्ट के आदेश पर जारी है। यमुना भूमि के सीमा विवाद के स्थाई हल के लिए सीमेंट के पिलर लगाए जाएंगे। भूमि का रिकार्ड देखा जा रहा है। दोनों प्रदेशों की भूमि संबंधि रिकार्ड मिलान के बाद समाधान निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें