फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: सनौली यमुना घाट पर हरियाणा और यूपी पुलिस मुस्तैद

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर हरियाणा और उत्तर प्रदेश की सीमा पर स्थित सनौली यमुना घाट पर तैयारियां जोरों पर हैं। पिछले तीन महीनों से लगातार खतरे के निशान पर बह रहे यमुना के पानी और बाढ़ के कारण घाटों पर भारी कचरा, गाद और प्लास्टिक के अवशेष जमा हो गए थे। इसे देखते हुए दोनों राज्यों के पुलिस-प्रशासन और पूर्वांचल छठ पर्व समिति के सहयोग से दो दिनों से युद्ध स्तर पर सफाई अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन

सनौली थाना के प्रभारी विनोद कुमार और शामली के डीएम व एसपी एनपी सिंह ने यमुना घाटों का संयुक्त निरीक्षण कर साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के मद्देनजर यमुना किनारे बांस लगाकर बैरिकेडिंग की गई है ताकि कोई भी श्रद्धालु गहरे पानी में न जा सके। इसके अलावा, किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए यमुना में इंजन बोट मशीन और गोताखोरों की विशेष टीम तैनात की गई है। घाट पर लाइटिंग, पेयजल, साफ-सफाई और महिलाओं के लिए कपड़े बदलने के वास्ते कमरों की व्यवस्था की जा रही है। श्री यमुना घाट छठ पूजा समिति के सदस्य दीनानाथ गुप्ता, अनुज मदेशिया, तरुण गुप्ता और यमुना सुधार समिति के प्रदेशाध्यक्ष एडवोकेट रतन सिंह रावल ने बताया कि पर्व तक सभी घाटों को पूरी तरह स्वच्छ और व्यवस्थित कर दियाहै। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें