फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कुश्ती में हर्ष और केशव ने मारी बाजी

विज्ञापन
कुश्ती प्रतियोगिता में भाग लेते ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
इसराना। शाहपुर गांव में कृष्ण कुंडू इंटरनेशनल स्पोर्ट्स एकेडमी में शनिवार को ऑल इंडिया कृष्ण कुंडू कुश्ती बोर्ड कप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कृष्ण कुंडू एकेडमी के हर्ष और केशव ने बेहतर खेल प्रदर्शन के साथ बाजी मारी है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-17 आयु वर्ग में कृष्ण कुंडू एकेडमी के हर्ष व केशव व जोगेंद्र अखाड़ा से अभिनव व दीपांशु ने बेहतर प्रदर्शन के साथ बाजी मारी। प्रतियोगिता में मुख्यातिथि पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार रहे। उन्होंने रिबन काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार विकास कार्यों के साथ-साथ खेलों को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि यह प्रयास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खेलो इंडिया और फिट इंडिया जैसे विजन को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा की पहचान केवल खेती तक सीमित नहीं है, बल्कि यह प्रदेश देश को बेहतरीन खिलाड़ी देने के लिए भी जाना जाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हरियाणा के खिलाड़ियों का प्रदर्शन हमेशा प्रेरणादायक रहा है और उन्होंने देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है। उन्होंने कहा कि आज भारत खेलों के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और इसमें हरियाणा का योगदान बहुत महत्वपूर्ण है। हमारे खिलाड़ी हर खेल में शानदार प्रदर्शन कर देश की प्रतिष्ठा बढ़ा रहे हैं। हमारी बेटियों ने भी खेलों में नई मिसाल कायम की है।
विज्ञापन

साक्षी मलिक, गीता और बबीता फोगाट, विनेश फोगाट, मनु भाकर, ममता खरब और दीपा मलिक जैसी खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत और हौसले से बड़ी उपलब्धियां हासिल की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें