फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरीश गुप्ता बने अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेश प्रवक्ता

विज्ञापन
हरीश गुप्ता को नियुक्त पत्र सौंपते प्रदेशाध्यक्ष राजकुमार गोयल। संस्था - फोटो : shiv tripathi
विज्ञापन
पानीपत। देशराज कॉलोनी निवासी हरीश गुप्ता को अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा प्रदेश का प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। उनकी यह नियुक्ति अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल ने की है। हरीश गुप्ता पिछले करीबन 30 वर्षों से अग्रवाल समाज से जुड़े हुए हैं और समाज की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं। उनकी सक्रियता एवं समाज के प्रति समर्पण को देखते हुए डॉ. राजकुमार गोयल ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। राजकुमार गोयल ने विश्वास जताया कि हरीश गुप्ता के अनुभव और सक्रियता से अग्रवाल समाज की गतिविधियों एवं विचारधारा का पूरे प्रदेश में प्रभावी प्रचार प्रसार होगा। उन्होंने हरीश गुप्ता को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं है।
विज्ञापन

अखिल भारतीय अग्रवाल समाज हरियाणा प्रदेश का प्रवक्ता नियुक्त किए जाने पर हरीश गुप्ता ने प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजकुमार गोयल व प्रदेश की समस्त कार्यकारिणी का आभार जताया है। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने के लिए वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें