फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: वाडो कराटे डू स्पर्धा में हरेंद्र ने जीता रजत पदक

विज्ञापन
वाडो कराटे डू चैंपियनशिप में रजत पदक के साथ हरेंद्र। स्वयं
विज्ञापन
पानीपत। जिले में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की कोई कमी नहीं है। अलग-अलग खेलों में जिले के युवा लगातार अपनी मेहनत और लगन से पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन

इसी कड़ी में जिले के भापरा गांव के 13 वर्षीय हरेंद्र ने कराटे में शानदार प्रदर्शन कर न केवल अपने गांव बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। हरेंद्र ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए जिले में 22 और 23 दिसंबर को आयोजित नौवीं वाडो कराटे डू चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर जिले का नाम राष्ट्रीय मंच पर रोशन किया।
विज्ञापन

कम उम्र में हरेंद्र ने जिस तरह से जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है, वह अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणा बन गया है। हरेंद्र ने कराटे प्रतियोगिताओं में लगातार बेहतरीन प्रदर्शन किया है। जिला स्तर पर उन्होंने दो स्वर्ण पदक जीतकर अपनी मजबूत शुरुआत की। इसके बाद राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भी उन्होंने स्वर्ण पदक हासिल कर यह साबित किया कि उनकी सफलता संयोग नहीं बल्कि कड़ी मेहनत का परिणाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें