फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरेंद्र मोहन सैनी सर्व सहमति से बने हरियाणा पावर जेनरेशन इंजीनियर एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान,

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। एचपीजीईए (हरियाणा पावर जेनरेशन इंजीनियर एसोसिएशन) की प्रदेश कार्यकारिणी का मंगलवार को चुनाव हुआ। हरेंद्र मोहन सैनी सर्व सहमति से एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान चुने गए। पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के एसई एमपीएंडजीएस एसके दुरेजा को मुख्य चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया था। वहीं पानीपत थर्मल पावर स्टेशन के एक्सईएन वर्कस संजय शर्मा को चुनाव अधिकारी बनाया गया था।हरियाणा पावर जेनरेशन कारपोरेशन लिमिटेड के प्रदेश भर के सभी पांचों स्टेशन पर चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुए।
विज्ञापन


मुख्य चुनाव अधिकारी एसके दुरेजा ने जानकारी देते हुए बताया कि एचपीजीईए की प्रदेश कार्यकारीणी को तीन वर्षों के लिए चुनाव करवाया गया। जिसमें राज्य प्रधान, वरिष्ठ उप प्रधान, दो उप प्रधान व वित्त सचिव सहित पांच पदाधिकारी सर्व सहमति से निर्विरोध चुने गए। जबकि महासचिव पद के लिए चुनाव हुआ। दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर के एक्सईएन हरेंदर मोहन सैनी प्रधान, मुख्यालय पंचकूला के एक्सइएन अजय कुमार वरिष्ठ उप प्रधान, दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर के एईई अमित कुमार उप प्रधान, राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ हिसार के एईई नरेश कुमार उप प्रधान व राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ हिसार के एसडीओ पुनीत कुमार वित्त सचिव चुने गए।

शिवकुमार को मिले 245 वोट, बने महासचिव

एसोसिएशन के महासचिव पद के लिए एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महासचिव संजय अहलावत व शिव कुमार के बीच चुनाव हुआ। जिसमें पानीपत थर्मल पावर स्टेशन पर पूर्व महासचिव संजय अहलावत को 75 व शिवकुमार को 70 वोट मिले। वहीं राजीव गांधी थर्मल पावर प्लांट खेदड़ हिसार में संजय कुमार को 29 व शिवकुमार को 95 वोट मिले। दीनबंधु छोटू राम थर्मल पावर प्लांट यमुनानगर में संजय अहलावत को 39 व शिवकुमार को 33 वोट मिले।मुख्यालयपंचकूला में संजय अहलावत को 40 व शिव कुमार को 41 वोट मिले। फरीदाबाद थर्मल पावर स्टेशन में संजय अहलावत को जीरो व शिवकुमार को छह वोट मिले। पूरे चुनाव में संजय अहलावत को 183 व शिवकुमार को 245 वोट मिले। पूर्व महासचिव संजय अहलावत को 62 वोटों से हराकर शिवकुमार महासचिव चुने गए। इंजीनियर एसोसिएशन से जुड़े कुलदीप हुड्डा, जीत सिंह, धर्मेंद्र रावत व रविंद्र हुड्डा सहित अन्य लोगों ने जीत की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें