पानीपत। हनुमान जन्मोत्सव पर भक्तों को हनुमान ध्वज दिए जाएंगे। हनुमान जन्मोत्सव पानीपत धर्म कुंभ के लिए सालासर से झंडा ले गए। पुजारी कृष्ण महाराज ने पूजन कराया।
उन्होंने कहा कि सालासर धाम में हनुमान मूर्ति रूप में साक्षात विराजमान हैं। यहां से अभिमंत्रित झंडा हर घर पर लगेगा तो हनुमान महाराज हर घर की रक्षा करेंगे।
उन्होंने बताया कि हनुमान कलयुग के देवता हैं और इनके झंडे को छत पर लगाने के कई धार्मिक और आध्यात्मिक लाभ माने जाते हैं। हिंदू धर्म में यह शुभता, सुरक्षा और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है।
हनुमान का झंडा लगाने से घर में नकारात्मक शक्तियों और बुरी नजर का प्रभाव कम होता है। यह माना जाता है कि हनुमान संकटमोचक हैं। इसलिए उनका झंडा लगाने से घर में सुख-शांति बनी रहती है। सकारात्मक ऊर्जा का संचार हनुमान के झंडे में मौजूद राम नाम या पवनपुत्र का चित्र घर में सकारात्मक ऊर्जा लाता है।