सनौली। श्री हनुमान बाल सभा की ओर से सनौली खुर्द गांव में हवन कर हनुमान स्वरूपों की झांकी निकाली। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हवन में आहुति डालकर परिवार के सुख-शांति की कामना की।
मुख्यातिथि पांचाल समाज जिला अध्यक्ष विपिन पांचाल रहे। उन्होंने कहा कि हमें सभी धर्म आपसी प्रेम व भाईचारे से रहना सिखाता है। धार्मिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर भाग लेना चाहिए। दशहरा पर्व तक श्री हनुमान सभा गांवों में हनुमान स्वरूप बनकर हनुमान की पूजा की जाएगी। साथ ही दशहरा पर्व पर अनाज मंडी में विशाल मेले का आयोजन कर रावण, कुंभकरण, मेघनाथ का दहन किया जाएगा। इस मौके पर हनुमान सभा में जयप्रकाश, जोनी, दिनेश, सोमी धीमान, अनुज त्यागी, प्रज्जवल धमान, कुकी, महेंद्र पंडित व बबलू धीमान मौजूद रहे। संवाद