फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हैंडलूम उत्पादों की दिवाली पर दोगुना बिक्री, जीएसटी घटने से पक्के बिल पर भी खरीदारी बढ़ी

Tue, 28 Oct 2025 02:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
मुख्यमंत्री को गुलदस्ता देते तरुण नागपाल और अन्य। स्रोत : एसो.
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। हैंडलूम उत्पादों पर जीएसटी की दर 12 और 18 प्रतिशत से घटाकर पांच प्रतिशत करने पर इस बार दिवाली पर खरीदारी दोगुना हुई है। लोगों ने गृह सज्जा के सामान की खूब खरीदारी की। अधिकतर लोगों ने पक्के बिल पर अपनी खरीदारी की है। इससे सरकार का राजस्व भी बढ़ा है।
विज्ञापन

पानीपत हैंडलूम एसोसिएशन एसडी कॉलेज रोड ने सोमवार को चंडीगढ़ में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मिलकर उनका आभार व्यक्त किया। पानीपत हैंडलूम संगठन के प्रधान तरुण नागपाल ने कहा कि हैंडलूम के उत्पादों पर पहले 12 और 18 प्रतिशत जीएसटी थी। ऐसे में ग्राहक कम हो गए थे। पिछली दिवाली पर अपेक्षाकृत कम बिक्री हुई थी। उनको इस बार भी दिवाली फीकी रहने की चिंता थी। सरकार ने इससे पहले हैंडलूम उत्पादों पर जीएसटी की दर 12 और 18 प्रतिशत को खत्म कर पांच प्रतिशत कर दिया। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई। इस बार दिवाली पर बाजार दोगुना तक पहुंचा। त्योहारी सीजन में लोगों ने गृह सज्जा और हैंडलूम के अन्य उत्पादों की खरीदारी खूब की है। उन्होंने कहा कि सरकार के इस कदम से व्यापारियों की दिवाली भी अच्छी मनी है। उन्होंने इसके साथ बाजार में सुरक्षा और व्यवस्था के लिए भी अपने सुझाव दिए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार हर वर्ग को साथ लेकर चलती है। जीएसटी की दरों में बदलाव से हर वर्ग को फायदा मिला है। सरकार की इस सोच से उद्यमी, व्यापारी और आमजन तीनों को फायदा मिला है। उन्होंने समस्याओं के समाधान का भी भरोसा दिया। इस मौके पर त्रिलोचन सेठी, गुलशन सचदेवा, हरबंस सिंह, यशपाल खुराना, अनुज गोयल, अशोक बठला, दीपांशु कटारिया व मोहित दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें