फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अर्धवार्षिक परीक्षाएं 24 अक्तूबर से

Tue, 16 Sep 2025 01:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पानीपत। शिक्षा विभाग की ओर से अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए शेड्यूल जारी कर दिया गया है। ये परीक्षाएं 24 अक्तूबर से 6 नवंबर तक आयोजित करवाई जाएंगी। बोर्ड की तर्ज पर आयोजित होने वाली इन परीक्षा की तैयारी के लिए शिक्षा विभाग ने स्कूलों को पाठ्यक्रम का रिवीजन करवाने के निर्देश दिए हैं ताकि परीक्षाओं में विद्यार्थी बेहतरीन प्रदर्शन कर सकें। जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा ने बताया कि अर्द्धवार्षिक परीक्षा के लिए सभी राजकीय स्कूलों को निर्देश दिए गए हैं ताकि परीक्षाओं की तैयारी करवाई जा सके।
विज्ञापन

राजकीय स्कूलों में 9वीं से 12वीं तक ऐसे चलेंगी परीक्षाएं
9वीं का 24 अक्तूबर को सामाजिक विज्ञान, 25 को अंग्रेजी, 27 को गणित, 28 को हिंदी, 29 को विज्ञान, 30 को पंजाबी, संस्कृत, 31 अक्तूबर को एनएसक्यूएफ, म्यूजिक विषयों की परीक्षा होगी। 10वीं में 24 अक्तूबर को विज्ञान, 25 को संस्कृत, पंजाबी, 27 को सामाजिक विज्ञान, 28 को अंग्रेजी, 29 को हिंदी, 30 को गणित आयोजित होगी। 11वीं में 24 अक्तूबर को फाइन आर्ट, म्यूजिक, 25 को समाजशास्त्र, बिजनेस स्टडी, 27 को कंप्यूटर साइंस, भूगोल, 28 को इतिहास, लेखांकन, 29 को हिंदी, 30 को गणित, राजनीति विज्ञान, 31 को गृह विज्ञान, अर्थशास्त्र, 3 नवंबर को अंग्रेजी, 4 को एनएसक्यूएफ, 6 को संस्कृति व पंजाबी विषय की परीक्षा होगी। 12वीं कक्षा का 24 अक्तूबर को कंप्यूटर विज्ञान, भूगोल, 25 को गणित, राजनीति विज्ञान, 27 को हिंदी, 28 को अंग्रेजी, 29 को संस्कृत, पंजाबी, 30 को बिजनेस स्टडी, रसायन शास्त्र, 31 को फाइन आर्ट, संगीत, 3 नवंबर को इतिहास, लेखांकन, 4 को अर्थशास्त्र, 6 को एनएसक्यूएफ विषयों की परीक्षा होगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें