कुरुक्षेत्र। जिले की पांच मंडियों में जिला प्रशासन की ओर से सूरजमुखी की खरीद का कार्य शुरू कर दिया गया है। इन मंडियों में हैफेड एजेंसी द्वारा फसल खरीद की जा रही है। पहले दिन हैफेड ने तीन मंडियों से 144 क्विंटल सूरजमुखी की फसल की खरीद की। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार के आदेशानुसार पांच जून से सूरजमुखी की फसल खरीदने का कार्य सुचारु रूप से शुरू कर दिया गया है। जिले में शाहाबाद, थानेसर, इस्माईलाबाद, बाबैन, लाडवा मंडी में सूरजमुखी की खरीद शुरू हो गई है। इस खरीद कार्य के पहले दिन हैफेड एजेंसी ने थानेसर मंडी से 65 क्विंटल, इस्माईलाबाद मंडी से 58 क्विंटल और बाबैन मंडी से 21 क्विंटल सूरजमुखी की फसल की खरीद की।