फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलगाड़ी से जाना था हिल स्टेशन तो टाल दें, 25 तक रहेंगी प्रभावित

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। अंबाला के गोबिंदगढ़ स्टेशन पर प्री नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का काम चल रहा है। इसकी वजह से बृहस्पतिवार से शुरू होकर 25 मई तक हिमाचल प्रदेश और पंजाब जाने वाली ट्रेनें प्रभावित रहेंगी। भीषण गर्मी में अगर इस वीकेंड ट्रेन से हिल स्टेशन जाने की तैयारी थी तो अपना प्लान बदल दें। अथवा निजी वाहन या बसों से जाएं या फिर इस वीकेंड का प्लान टाल दें।
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर, पंजाब और हिमाचल प्रदेश जाने वाले यात्रियों को ट्रेन नहीं मिलेगी। पंजाब से दिल्ली जाने वाली ट्रेन शॉर्ट टर्मिनेट रहेंगी। इस रूट से गुजरने वाली लगभग 10 ट्रेनों को रद कर दिया गया है। चार ट्रेनों के रूट डायवर्ट हैं। इन ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों से होकर गुजारा जा रहा है। पानीपत रेलवे स्टेशन के अधीक्षक इंद्रपाल खोसला ने बताया कि जो लोग जम्मू एंड कश्मीर, हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों पर अगर गर्मियों की छुट्टियां बिताने की तैयारी कर रहे हैं तो वह अभी प्लान में बदलाव करें।
गीता जयंती ट्रेन तीन दिन तक शॉर्ट टर्मिनेट
खुजराहो से कुरुक्षेत्र जाने वाली गीता जयंती एक्सप्रेस संख्या 11841 को 19 मई से 21 मई तक पानीपत से ही शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया जाएगा। यानी इस ट्रेन को पानीपत से ही लौटा दिया जाएगा। वहीं इसी ट्रेन के डाउन रूट में कुरुक्षेत्र से खुजराहो जाते हुए 20 से 22 मई तक पानीपत से शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का किया रूट डायवर्ट
20 और 21 मई
ट्रेन नंबर 20807 विशाखापटनम-अमृतसर एक्सप्रेस को शुक्रवार और शनिवार को पानीपत-जींद-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा।
यह ट्रेन अंबाला छावनी नहीं आएगी।
21 और 23 मई
ट्रेन नंबर 22401 दिल्ली सराय रोहिल्ला-उधमपुर एक्सप्रेस को पानीपत-जींद-धुरी-लुधियाना होकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन अंबाला छावनी नहीं जाएगी।
23 मई
ट्रेन नंबर 12471 बांद्रा टर्मिनल- श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस को पानीपत-जींद-धुरी होकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन भी अंबाला छावनी नहीं जाएगी।
24 मई
ट्रेन नंबर 12472 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-बांद्रा टर्मिनल एक्सप्रेस को धुरी-जाखल-जींद-पानीपत होकर चलाया जाएगा। यह ट्रेन अंबाला छावनी नहीं जाएगी।
...
ये ट्रेनें रहेंगी रद
21 से 24 मई : ट्रेन नंबर 12459 नई दिल्ली-अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस और 12460 अमृतसर-दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस रद रहेगी।
21 मई : ट्रेन नंबर 14682/14681 जालंधर सिटी- नई दिल्ली - जालंधर सिटी इंटरसिटी एक्सप्रेस रद रहेगी।
21 से 23 मई : ट्रेन नंबर 14033 दिल्ली-श्री माता वैष्णो देवी कटरा एक्सप्रेस रद रहेगी।
22 से 24 मई : ट्रेन नंबर 14034 श्री माता वैष्णो देवी कटरा-दिल्ली एक्सप्रेस रद रहेगी।
24 मई : ट्रेन नंबर 09098 जम्मूतवी-बांद्रा टर्मिनल समर स्पेशल एक्सप्रेस रद रहेगी।
23 और 24 मई : ट्रेन नंबर 12497/12498 न्यू दिल्ली-अमृतसर शान-ए-पंजाब रद रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें