फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरुद्वारे की दीवार के बाद ढहा मकान, बाल-बाल बचा परिवार

Sat, 05 Nov 2016 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, पानीपत।
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली रोड स्थित लऊ वाला गुरुद्वारे की दीवार गिरने के बाद शनिवार को पास में स्थित एक मकान भी ढह गया। मकान ढहने से लड़की ने भागकर अपनी जान बचाई। हादसे का कारण गुरुद्वारे के बेसमेंट की खुदाई को बताया जा रहा है। हादसे की सूचना पर किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गुरुद्वारा कमेटी ने मकान के नुकसान की भरपाई करने की बात कही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
विज्ञापन


मकान मालिक तिलक बांगा ने बताया कि पास में स्थित लऊ वाला गुरुद्वारे में बेसमेंट की खुदाई हो रही थी। इसकी खुदाई के कारण आसपास के मकानों और गली में दरारें आ गई हैं। पड़ोसियों के मकान ढहने की कगार पर है। शुक्रवार को बेसमेंट की खुदाई के दौरान मिट्टी का तोंदा खिसकने से दीवार ढह गई थी। दीवार के नीचे बबलू नाम का मजदूर दब गया था। बेसमेंट की खुदाई के कारण उनके मकान में भी दरारें आ गई थीं। शनिवार सुबह अचानक उनका मकान ढह गया। उस वक्त मकान में उसकी बेटी सिमरन थी। सिमरन ने भाग कर अपनी जान बचाई। हादसे की सूचना पर किला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे के बाद गुरुद्वारा कमेटी और स्थानीय लोगों के बीच एक घंटा तक बैठक हुई। गुरुद्वारा कमेटी ने लोगों से गुरुद्वारे के निर्माण के सहयोग मांगा और मकान में हुए नुकसान में भरपाई का आश्वासन दिया।

मकान ढहने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों और गुरुद्वारा कमेटी के लोगों से पूछताछ की। पुलिस को स्थानीय लोगों से लिखित में शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राममेहर सिंह, प्रभारी किला चौकी पुलिस।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें