फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्य का जो ज्ञान करा दे वही गुरु : सुमन

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गुरु पूर्णिमा के पावन दिवस पर हरी बाग़ कॉलोनी स्थित ब्रह्माकुमारी संस्थान की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी सुमन द्वारा आयोजित कराया गया। उन्होंने गुरु पूर्णिमा का महत्व स्पष्ट किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरु वह है जो सत्य का ज्ञान करा दे, मन को मोड़कर, बुराइयों को छोड़कर भगवान का ध्यान करा दे। वही सच्चा मार्गदर्शक और वही सतगुरु है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सेक्टर-25 हुडा ब्रह्माकुमारी केंद्र संचालिका ब्रह्माकुमारी अंजना ने सतगुरु की मुख्य विशेषता को स्पष्ट किया। उन्होंने बताया कि गुरु की कृपा से ही ज्ञान का प्रकाश होता है। अज्ञान का अंधकार गुरु ही दूर करता है।
गुरु की सीख जीवन का आधार है। गुरु की वाणी भवसागर से पार है। उन्होंने बताया कि सच्चा गुरु या पूर्ण गुरु, यह शब्द एक ऐसे आध्यात्मिक मार्गदर्शक को संदर्भित करता है जिसका जीवन का उद्देश्य शिष्यों को आध्यात्मिक मार्ग पर मार्गदर्शन करना है ताकि वे आत्म-ज्ञान और ईश्वर की प्राप्ति कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें