मतलौडा। भारत विकास परिषद लव कुश शाखा की ओर से गुरु ब्रह्मानंद स्कूल ऊंटला गांव में समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में चार टीमों ने भाग लिया। सभी टीमों ने समूह गीत प्रस्तुत किए। जिनमें देशभक्ति और सांस्कृतिक रंग देखने को मिले।
प्रतियोगिता में गुरु गोविंद सिंह स्कूल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। साथ ही द्वितीय स्थान राजकीय विद्यालय रेरकलां गांव ने हासिल किया। तीसरे स्थान पर आईबीएल स्कूल की टीम रही। निर्णायकों ने प्रतिभागियों की गायन शैली, तालमेल और प्रस्तुति की सराहना की व विद्यालय प्रबंधन ने विजेताओं को शुभकामना दी। इस मौके पर परिषद संरक्षक अजय गुप्ता, जिला समन्वयक अमृत चौधरी, अध्यक्ष अंजना गुप्ता व बाल संस्कार संयोजिका सिम्मी कपूर मौजूद रही।