पानीपत। जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों ने जिला स्तरीय स्कूली खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। गुरनूर ने अपने वर्ग में रजत और तनिष्क ने कांस्य पदक जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का लोहा मनवाया।
विज्ञापन
विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, वाइस चेयरमैन युवराज जैन, निदेशक मधु अग्रवाल, मैनेजर बलराम शर्मा और प्रधानाचार्य डॉ. आदित्य कुमार ने विजेताओं, उनके अभिभावकों और कोच को शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।