फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब 23 से निकालेगी प्रभातफेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। मॉडल टाउन स्थित गुरुद्वारा नानक दरबार साहिब की नानक नाम लेवा संगत की ओर से निशान साहिब की अगुवाई में 23 अक्तूबर को शहर में प्रभातफेरी निकाली जाएंगी। ये प्रभातफेरी 4 नवंबर तक जारी रहेंगी। इसके लिए गुरुद्वारा में मंगलवार को बैठक की। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जगतार सिंह बिल्ला ने बताया कि प्रभात फेरी हर रोज तड़के चार बजे शुरू की जाएंगी। ये श्रद्धालु संगत के घर पहुंचेगी। जहां गुरबाणी, कीर्तन व अरदास की जाएगी। इसके उपरांत वापस गुरुद्वारा साहिब पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि इस दौरान शहर में ऊंचा दर बाबे नानक दा में शोभा सुनके आया की गूंज सुनाई देगी। इस अवसर पर शाम सिंह,अमनदीप सिंह,तिलक चौपड़ा, सुरेन्द्र कुमार, शैंकी सिंह,जीवन सिंह, अमरजीत सिंह, गुरमुख सिंह,मग्गर सिंह, हीरा सिंह व गुरप्रीत सिंह मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें