फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मिट्टी के दीये खरीदने का दिया संदेश

विज्ञापन
सनौली रोड पर सड़क किनारे लगी दुकान से दिये खरीदते जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। आत्मनिर्भर भारत कार्यक्रम के जिला संयोजक एवं भाजपा जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने मंगलवार को सनौली रोड पर स्टॉल से दिवाली के लिए स्वदेशी सामान की खरीद की और लोगों को भी जागरूक किया। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों के उत्पादन और खरीद से भारत की अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। वहीं भारत आत्मनिर्भर राष्ट्र बनेगा। त्योहारी सीजन शुरू हो चुका है और दिवाली, गोवर्धन व भैया दूज पर्व के लिए देसी उत्पादों की बिक्री सड़कों के किनारे सुक्ष्म व लघु स्तर पर शुरू हो चुकी। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे सड़क किनारे बैठे दुकानदारों से ही दिवाली, गोवर्धन व भैय्या दूज के लिए दीपक, भगवान की मूर्तियां, खील, पताशे, केलेंडर व फूल खरीदें। मौके पर दक्षिण शहरी मंडल अध्यक्ष चेतन तनेजा, टीडीआई प्रधान विक्की कत्याल, वरिष्ठ भाजपा नेता रोहतास देशवाल, दक्षिण मंडल कोषाध्यक्ष हिमांशु वीरमाणि, अप संख्यक मोर्चा जिला महामंत्री देवेंद्र सिंह मककड, मनीष बरेजा, दिव्यांशु वर्मा व संदीप मलिक मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें