फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्य कॉलेज प्राचार्य के गनमैन के नाबालिग बेटे की संदिग्ध हालात में मौत

विज्ञापन
सिविल अस्पताल में मृतक छात्र का पिता - फोटो : Panipat
विज्ञापन
12वीं कक्षा के 17 वर्षीय छात्र की अपने घर से डेढ़ किलोमीटर दूर देशराज कॉलोनी में एक घर के सामने खड़े होने के दौरान अंधेरे में गोली चलने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। छात्र के दिल में पिता की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली लगी है। ऐसे में यह आत्महत्या है या हत्या इस पर पुलिस पुख्ता तौर पर कुछ नहीं कह पा रही है। पिता आर्य कॉलेज के प्राचार्य का गनमैन है। लोगों की सूचना पर पुलिस बुधवार की शाम करीब सवा छह बजे पहुंची और परिजनों को वारदात की जानकारी दी। परिजन के पहुंचने के बाद शव को सामान्य अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। यह पूरी वारदात 10 सेकेंड की सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई है, लेकिन गोली चलते वक्त बिजली चली जाने से सीसीटीवी में गोली मारते हुए वारदात कैद नहीं हुई है।जिसकी वजह से हत्या की आशंका भी जताई जा रही है।
विज्ञापन

मृतक अजय (17) पुत्र सज्जन सिंह निवासी वधावा राम कॉलोनी का रहने वाला है और एसडी मॉडर्न स्कूल में पढ़ता है। मृतक के पिता सज्जन सिंह आर्य कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जगदीश गुप्ता के गनमैन हैं। वह शाम तीन से पांच बजे तक सलारगंज गेट स्थित आशीर्वाद कोचिंग सेंटर पर जाता था। पिता सज्जन सिंह घर आने के बाद रिवाल्वर को रखकर दूध निकालने के लिए गए थे। इस दौरान उनकी रिवाल्वर लेकर बड़ी बहन से फोटो स्टेट कराने की बात कहकर शाम पांच बजे निकल गया। वह अपने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर देशराज कॉलोनी में वीरभान के मकान के सामने खड़ा था, तभी कालोनी की बिजली चली गई और गोली चलने की आवाज आई। इस दौरान वहां से बाइक गुजरी, जिसकी रोशनी में अजय सड़क पर गोली लगा पड़ा सीसीटीवी में कैद हो गया। अंधेरा होने के दौरान सीसीटीवी में कुछ कैद नहीं हो सका। गोली चलने की आवाज सुनकर लोग बाहर आए और आते ही पुलिस कंट्रोल रूम फोन कर सूचना दी।
- 11वीं कक्षा में दूसरी रैंक थी, इस बार करना चाहता था टॉप-
मृतक अजय के दोस्त वरुण ने बताया कि अजय ने 11वीं कक्षा में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। वह इस बार 12वीं कक्षा में टॉप करना चाहता था। अक्सर कक्षा में शांत रहता था, सबसे हंसकर बातचीत करता था। 12वीं टॉप करने के लिए उसने सलारगंज गेट पर फिजिक्स और केमिस्ट्री का ट्यूशन भी लेता था।
विज्ञापन

वर्जन-
पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंच गई थी। पोस्टमार्टम के लिए शव को शव गृह में रखवा दिया है। वीरवार को परिजनों के बयान दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा, उसके बाद शव को परिजनों को सौंप दिया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही तय हो सकेगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। - अतर सिंह, एसएचओ, थाना किला।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें