फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शैक्षणिक भ्रमण के लिए अमृतसर पहुंचा विद्यार्थियों का दल

विज्ञापन
विज्ञापन
रवींद्र नैन
विज्ञापन


पानीपत। चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण के लिए जिले के कला व वाणिज्य संकाय के 100 विद्यार्थियों का दल शुक्रवार को अमृतसर के लिए रवाना हुआ। देर शाम विद्यार्थी व शिक्षक अमृतसर पहुंचे। भ्रमण के दूसरे दिन छात्र अमृतसर के स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग सहित विभिन्न स्थलों का भ्रमण करेंगे। शाम के समय विद्यार्थियों का समूह अटारी बॉर्डर पहुंचेगा जहां पर वे बॉर्डर पर होने वाली परेड व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आनंद लेंगे।

बता दें कि राजकीय स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने के लिए शिक्षा विभाग की तरफ से निरंतर बेहतर प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में अब राजकीय विद्यालयों में विशेष पहल करते हुए विद्यार्थियों को शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया है, ताकि विद्यार्थियों की विभिन्न विषयों पर अच्छी समझ बन सके। चार दिवसीय भ्रमण के दौरान अमृतसर में स्वर्ण मंदिर, अटारी बॉर्डर, जलियांवाला बाग व कुरुक्षेत्र में मुख्य स्थानों पर भ्रमण करेगा। पानीपत जिले से 100 विद्यार्थियों जिसमें 50 लड़के व 50 लड़कियां, व 10 शिक्षकों का दल शुक्रवार 17 नवंबर को रवाना हुआ। पहला दिन यात्रा में बीतने के बाद रात को अमृतसर में ठहराव किया। वहीं शनिवार को अमृतसर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा। भ्रमण के लिए पहुंचे विद्यार्थियों में उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन




भ्रमण से बेहतर तरीके से समझ सकेंगे विषय

शिक्षा अधिकारियों के अनुसार किताबों में पढ़ने से बच्चों को ज्यादा समझ नहीं आता और वे किताबों में पढ़ने के बाद इन चीजों को जल्द भूल भी जाते हैं। जिसे देखते हुए विद्यार्थियों को प्रायोगिक तरीके से विषय की समझ करवाने के लिए उन्हें भ्रमण पर ले जाया जा रहा है। इससे विद्यार्थियों के जहन में ऐतिहासिक स्थलों की छाप छूटेगी और उन्हें बेहतर तरीके से विषय समझ भी आएंगे।




यह रहेगा भ्रमण का शेड्यूल-

17 नवंबर- पानीपत सेे अमृतसर की यात्रा और अमृतसर में रात्रि ठहराव।

18 नवंबर- स्वर्ण मंदिर, जलियांवाला बाग, अटारी बार्डर का भ्रमण, अमृतसर में रात्रि ठहराव।

19 नवंबर- अमृतसर से यात्रा शुरू, जंग-ए-आजादी मेमोरियल का भ्रमण, दोपहर बाद कुरुक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर, कृष्ण संग्रहालय आदि स्थलों का भ्रमण, कुरुक्षेत्र में रात्रि ठहराव।
विज्ञापन


20 नवंबर- कुरुक्षेत्र में नाश्ते के बाद कल्पना चावला मेमोरियल तारामंडल का भ्रमण और गृह जिले में वापसी।


वर्जन-

शिक्षा विभाग की तरफ से 11वीं व 12वीं कक्षा के कला व वाणिज्य संकाय विद्यार्थियों को चार दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण पर ले जाया गया है। शनिवार को विद्यार्थियों को अमृतसर के विभिन्न स्थलों का भ्रमण करवाया जाएगा।

- डॉ. देवेंद्र दत्त, नोडल अधिकारी एवं जिला गणित विशेषज्ञ, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें