फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किराना दुकानदार, पत्नी पर हमला कर दो लाख लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। बाजार में मंगलवार देर रात कुछ बदमाश किराना की दुकान पर मारपीट कर दो लाख रुपये लूट ले गए। बदमाशों ने दुकान के बाहर किसी का शव पड़ा होने का झांसा देकर शटर खुलवाया। शटर खुलने पर परिवार पर डंडों व रॉड से हमला कर दिया। पुलिस ने दुकानदार की पत्नी की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज ली है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गीता रानी वासी इसराना ने बताया कि उनकी बाजार में किराना की दुकान है। मंगलवार को देर रात करीब ढाई बजे किसी ने दुकान का शटर यह कर खुलवाया। उसने बताया कि दुकान के बाहर किसी का शव पड़ा हुआ है। उसके बेटे साहिल ने शटर खोला। शटर खुलते ही अमित व चार-पांच युवक दुकान में घुस गए। उन्होंने अंदर घुसते ही बेटे साहिल पर डंडों व रॉड से उन पर हमला कर दिया। बेटे को छुड़ाने के लिए उनके पति धर्मपाल आए तो उस पर भी हमला कर दिया। हमलावरों ने गल्ले में रखे करीब दो लाख रुपये की नकदी निकान उनको जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने उन्हें इसराना के एक निजी अस्पताल दाखिल कराया गया। थाना इसराना के प्रभारी महिपाल ने बताया कि महिला गीता रानी की शिकायत पर अमित व चार पांच अन्य युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें