पानीपत। नगर निगम ने ग्रीन पानीपत मिशन की मंगलवार को शुरुआत की। सेक्टर 18 में जनभागीदारी के साथ पौधरोपण किया। एक ही दिन में पांच हजार पौधे लगाए।
मुख्यातिथि क्षेत्रीय संघ संचालक उत्तर क्षेत्र पवन जिंदल रहे। उनके साथ मेयर कोमल सैनी, शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा के भाई हरपाल ढांडा, पूर्व सांसद संजय भाटिया ने भी पौधरोपण किया।
पवन जिंदल ने कहा कि आज के दौर में पौधों की सुरक्षा और संरक्षण बहुत जरूरी है। हमें पेड़-पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने की आवश्यकता है और हमें यह समझना होगा कि पर्यावरण की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि हमें जलवायु परिवर्तन की गंभीर और जटिल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इसलिए हम सबको पर्यावरण बचाने का संकल्प लेना होगा और हरित भविष्य की दिशा में कदम बढ़ाना होगा। पौधारोपण हमारे पर्यावरण के लिए महत्वपूर्ण कदम है। ब्यूरो