माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों के संबंध में बुधवार को स्थानीय शिवाजी स्टेडियम में फाइनल रिहर्सल की गई। एसडीएम मनदीप कुमार ने इसका अवलोकन किया। इस दौरान साधकों ने योगाभ्यास किया। कमी दिखाई देने पर एसडीएम ने इसमें सुधार कराने के निर्देश दिए।
एसडीएम मनदीप सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम हरियाणा योग आयोग, आयुष विभाग और जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा। उन्होंने बताया कि 21 जून को सुबह सात से आठ बजे तक अंतिम अभ्यास किया गया। उन्होंने लोगों से कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। इस मौके पर आयुष विभाग के डॉक्टर संजय राजपाल भी उपस्थित रहे।