फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पल-पल शुकराना तेरा पल-पल शुकराना...

विज्ञापन
शुक्राना गुरुजी के कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति देते सारिका सहगल। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। पल-पल शुकराना तेरा पल-पल शुकराना तुमने है बख्शा मुझको ये सुंदर जमाना..., गुरुजी दे चरणां विच, किरपा करो गुरुजी, अपनी शरण में ले लो..., तेरा पल-पल शुकराना, ओ मेरे प्यारे गुरुवर, तेरे दर पे आकर बदला, मेरा ये मुकद्दर...और कोई कहे दाता तुम्हें, कोई कहे विधाता, मेरा तो गुरुजी तुमसे, जन्म-जन्म का नाता।। समेत गुरु के भजनों पर पूरा माहौल भक्तिमय हो गया।
मौका रहा जय गुरुजी संगत द्वारा सेक्टर-25 स्थित एक होटल में शुकराना गुरुजी के कार्यक्रम का। प्रसिद्ध गायिका सारिका सहगल ने गुरु के भजनों की एक के बाद एक झड़ी लगा दी। आयोजक समिति के राहुल विरमानी ने बताया कि हर साल गुरु का जन्मदिन मनाया जाता है। इसमें सारी संगत एक साथ होती है।
विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत गुरु की पालकी से की गई। हर कोई पालकी के दर्शन को आतुर दिखे। भजनों के माध्यम गुरु के दर्शन कराए। इसके बाद रात्रि नौ बजे गुरुजी के जन्मोत्सव की खुशी में संगत द्वारा सामूहिक रूप से केक काटा। पानीपत के अलावा आसपास के जिलों के श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद बांटा गया।
विज्ञापन


भजनों पर झूमे लोग
सेक्टर-25 स्थित शाम बाग में शुकराना गुरुजी का जन्मदिन समारोह। आयोजन प्यारा गुरु परिवार-ओजी पानीपत द्वारा किया गया। दिल्ली से आईं सुप्रसिद्ध भजन गायिका सिमरन चुघ ने अपनी सुरीली आवाज में गुरुजी का महिमा गान किया। संजीव तेहरी और वीना तेहरी ने बताया कि गुरुजी के जीवन और उनकी शिक्षाओं पर आधारित विशेष सत्संग का आयोजन किया गया।

शुक्राना गुरुजी के कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति देते सारिका सहगल। संवाद- फोटो : Archive

शुक्राना गुरुजी के कार्यक्रम में भजनों की प्रस्तुति देते सारिका सहगल। संवाद- फोटो : Archive

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें