समालखा। नई अनाज मंडी में श्री श्याम बाबा सेवा मंडल के तत्वावधान में श्री श्याम उत्सव शनिवार को शुरू हो जाएगा। इस अवसर पर एक भव्य क्लश यात्रा निकाली जाएगी। जो पुरानी गुड़ मंडी से होते हुए रेलवे रोड, जीटी रोड से होते हुए नई अनाज मंडी पर पहुंचेगी। शुक्रवार को कथा स्थल पर जौं बोए गए।
ज्ञात हो कि 9 मार्च तक अनाज मंडी में भव्य श्री मद्भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा। वहीं कथा के समापन पर 10 मार्च को सुबह 11 बजे से भंडारा लगाया जाएगा। जबकि मंडल द्वारा 12 मार्च को सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन भी किया जाएगा। इस अवसर पर सतबीर गुप्ता, नंदकिशोर सिंघल, अशोक जैन, सुनील मुकेश गोयल,पवन गुप्ता, नवीन बंसल, विपिन गोयल, अमित गर्ग, संदीप गुप्ता, राजेश गोयल, राकेश बंसल, प्रदीप बंसल व पवन सिंघल आदि श्याम भक्त मौजूद रहे।