फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अनाज मंडी की सड़कों पर भरा सील्ट और गंदा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। वार्ड 15 और 17 के बीच आजाद नगर फाटक पर निर्माणाधीन अंडरपास के निर्माण की वजह से वार्ड 15 की निकासी बंद हो गई। अनाज मंडी की ओर जाने वाले कच्चे नालों को खोलने के लिए जेसीबी को बुलाना पड़ा। जेसीबी ने नालों की गाद और सिल्ट निकाल कर सड़क पर डाल दी। जिससे पूरी सड़क कीचड़ से सन गई। हालात इतने खराब हो गए कि पैदल आवागमन करने वालों के लिए भी रास्ता नहीं बचा। इसके बाद लोग सब्जी मंडी के रास्ते से आवागमन करने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

इसकी वजह से वार्ड 16 के विकास नगर, नांगल खड़ी, सिवाह और अनाज मंडी की ओर से किशनपुरा, आजाद नगर और शिवनगर में आने जाने वाले लोगों के लिए मुसीबत बन गई। दूसरी ओर आजाद नगर, किशनपुरा और शिव नगर के लोगों को विकास नगर के साथ जीटी रोड पर आने जाने में समस्या पैदा हुई। वहीं, आजाद नगर फाटक के पास बैठे मासाखोरों के लिए सबसे बड़ी समस्या बनी। इन मासाखोरों के फड़ों के सामने दूर तक कीचड़ ही कीचड़ फैल गया। जिससे आसपास भयंकर बदबूदार माहौल बन गया।
किशनपुरा और आजाद नगर के रहने वाले मनीष, राहुल, जयपाल, श्रीराम, जयभगवान, संदीप ने बताया कि किशनपुरा की स्थायी निकासी नहीं है। जिसकी वजह से ये समस्या बार बार आती है। किशनपुरा से लेकर शिवनगर के रास्ते तक नाला भी बनाया गया लेकिन इस समस्या का हल नहीं हो सका। इस सड़क से रोजाना पांच हजार से ज्यादा लोग आवागमन करते हैं। इन सभी को आने जाने में परेशानी हो रही है। खास तौर पर पैदल आने जाने का रास्ता ही नहीं बचा। नगर निगम के सफाई निरीक्षक जितेंद्र नरवाल ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। मौके पर कर्मचारियों को भेजकर सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें