फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार का काम आम आदमी को सुरक्षा देना : अभय चौटाला

Sun, 11 Jan 2026 03:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी से मिलने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला। संवाद
विज्ञापन
पानीपत। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और जजपा नेता एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला शनिवार को इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी के सेक्टर-18 आवास पर पहुंचे। अभय चौटाला दोपहर बाद करीब तीन बजे और दुष्यंत चौटाला इनसे करीब पौने घंटे बाद पहुंचे। दोनों नेताओं ने जयदीप राठी के परिवार को ढांढस बंधाई और उनकी हत्या के मामले में प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में अपराधियों में कानून व्यवस्था का कोई खौफ नहीं रहा।
विज्ञापन

अभय चौटाला ने कहा कि कानून व्यवस्था ठप हो चुकी है। वहीं, दुष्यंत चौटाला ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जिले में लगातार वारदात हो रही है। मुख्यमंत्री फेल शासन चला रहे हैं। उन्होंने जयदीप की हत्या के मामले में गहनता से जांच कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप पाठी के भाई जयदीप राठी की 27 दिसंबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला शनिवार दोपहर बाद करीब तीन बजे कुलदीप राठी के सेक्टर-18 स्थित आवास पर पहुंचे। उन्होंने कुलदीप राठी से बात कर पूरी घटना की जानकारी ली। साथ ही परिवार को सांत्वना दी।
अभय चौटाला ने कहा कि इस पूरे प्रकरण में पुलिस की लापरवाही रही है। जिस समय बदमाशों ने उनकी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया था उसी समय पुलिस को कार्रवाई करनी चाहिए थे। जिससे बदमाशों का हौसला नहीं बढ़ता। जिस आरोपी को पकड़ा था उसे छोड़ा क्यों गया? किसके कहने पर छोड़ा, उसकी जांच जरूर होनी चाहिए। जयदीप को राठी को विश्वास में लेकर हत्या की गई। उन्होंने कहा कि इसके लिए वह डीजीपी से बात करेंगे। वहीं कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था ठप है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री व केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने बयान दिया था कि हर किसी को सुरक्षा नहीं दी जा सकी। प्रदेश के सभी नागरिकों की सुरक्षा करना सरकार का काम है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री नहीं हैं। वह डीजीपी से बात करेंगे। ब्यूरो

इनेलो जिलाध्यक्ष कुलदीप राठी से मिलने पहुंचे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें