फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार छत्तीस बिरादरी को साथ लेकर कर रही काम : परिवहन मंत्री

Thu, 23 Jun 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पानीपत
विज्ञापन
मंत्री - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
समालखा। परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार छत्तीस बिरादरी के विकास के लिए कार्य कर रही है। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए पारदर्शिता को अपनाया गया है। रोजगार के नए अवसर पैदा किए जा रहे हैं।
विज्ञापन


 मंत्री कृष्ण पंवार वीरवार पंचवटी कालोनी में अपने मित्र जगपाल जौरासी के निवास पर पत्रकारों से बात कर रहे थे। परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार की नीति और नीयत साफ है। समालखा में नए बस अड्डे को जल्द ही चालू कर दिया जाएगा साथ ही दूसरी तरफ के लिए एक और बस अड्डा बनाया जाएगा इसके लिए जगह देखी जा रही है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि सरकार को गड्ढे ही गड्ढे मिले थे। जिन्हें दुरुस्त करने का काम चल रहा है। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग आदि को दोबारा से पटरी पर लाया जा रहा है। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर पैदा किए जा रहे हैं। भाजपा सरकार द्वारा बेरोजगारों के लिए जिलेवार भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी।
विज्ञापन


जिसमें करीब पचास हजार नई भर्तियां होंगी। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग को सुधारा जा रहा है। परिवहन विभाग में 1000 चालकों की भर्ती की जाएगी तथा बेड़े में 600 बसों को और शामिल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बसों में आरक्षित सीटों के लिए महिलाओं को बिठाने की जिम्मेदारी परिचालक की होगी।

वहीं खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए बनाई गई खेल नीति के भी अच्छे परिणाम सामने आ रहे हैं। इस अवसर पर तहसीलदार राजकुमार भौरिया, हैप्पी कपूर, राजेश, अजमेर, दयानंद, हरिचंद शर्मा, नवीन, सुरेश, नरेश, जसबीर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें