फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही सरकार : हुड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के साथ अपराधियों जैसा बर्ताव कर रही है। मंडी में गेहूं बेचने आने वाले किसान की अनगिनत तरीके से जांच की जा रही है।
विज्ञापन

पोर्टल पर पंजीकरण की शर्त थोपी दी गई। इसके साथ गेटपास, बायोमेट्रिक, ट्रैक्टर नंबर प्लेट, वेरिफिकेशन और गारंटर जैसी शर्त से गुजरना पड़ता है। ऐसे में मंडी में गेहूं की आवक तेज होने पर भी खरीद नहीं की जा रही है। उन्होंने ये बात शुक्रवार को जीटी रोड स्थित एक होटल में मीडिया से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि मंडियों में पोर्टल ठीक से नहीं चल रहा है। इससे किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने क्रॉस वोटिंग करने वाले विधायकों पर की गई कार्रवाई के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि हाईकमान के फैसले का स्वागत करते हैं।
पार्टी विरोधी गतिविधि करने वाले विधायकों को अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने सिर्फ कांग्रेस के साथ नहीं बल्कि जनता के साथ भी धोखा किया है। हुड्डा ने कहा कि चार कांग्रेस विधायकों के वोट साजिश के तहत रद्द किए गए हैं। पार्टी इस मामले को लेकर कोर्ट में भी जा रही है। हुड्डा ने कहा कि महिला आरक्षण को 2024 चुनाव में ही लागू कर देना चाहिए था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें