फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेती, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर को व्यापार समझौते से अलग रखे सरकार

विज्ञापन
महापंचायत में संबोधन करते जगजीत सिंह डालेवाल। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इसराना (पानीपत)। अब किसान भी टैरिफ लगाने पर अमेरिका के विरोध में आ गए हैं।
इसराना की नई अनाज मंडी में भारतीय किसान यूनियन एकता की ओर से बुलाई गई किसान महापंचायत में किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने कहा कि अमेरिका भारत पर दबाव बनाकर कृषि, डेयरी और पोल्ट्री सेक्टर में प्रवेश करना चाहता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका के साथ प्रस्तावित व्यापार समझौते में इन सेक्टरों को समझौते से अलग रखा जाए।
उन्होंने कहा कि किसानों की मांगों को सरकार पूरा नहीं कर रही है। जिसे लेकर किसान एक बार फिर आंदोलन की तैयारी कर रहे हैं। 25 अगस्त को दिल्ली में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा राष्ट्रीय किसान महापंचायत का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले यूपी, राजस्थान और मध्यप्रदेश के अलग-अलग शहरों में पंचायत की जाएंगी।
विज्ञापन

रविवार को इसराना की नई अनाम मंडी में संयुक्त किसान मोर्चा (गैर-राजनीतिक) के आह्वान और भारतीय किसान यूनियन एकता सिद्धूपुर के बैनर तले महापंचायत हुई। जिसमें हरियाणा के अलावा उत्तर प्रदेश, पंजाब व राजस्थान से किसान शामिल हुए। महापंचायत में बतौर मुख्यातिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल ने शिरकत की।
विज्ञापन

मौके पर भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष अभिमन्यु कुहाड़, जिला अध्यक्ष शमशेर पुनिया व प्रदेश प्रवक्ता मनोज नौल्था भी मौजूद रहे। डल्लेवाल ने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून बनवाया जाए। अमेरिका भारत पर टैरिफ लागू कर दबाव बना रहा है। जिससे वह भारत के खेती, डेयरी, पोल्ट्री एवम मछली पालन सेक्टरों में प्रवेश कर सके। उन्होंने सरकार से भारत-अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौते में खेती, डेयरी व पोल्ट्री सेक्टर को शामिल न करने की मांग की है।

महापंचायत में संबोधन करते जगजीत सिंह डालेवाल। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें