फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खंडरा गांव के सरकारी स्कूल को मिली चार कमरोंं की सौगात

विज्ञापन
विज्ञापन
मतलौडा। परिवहन एवं बाल विकास मंत्री असीम गोयल ने शुक्रवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खंडरा में आयोजित कार्यक्रम में चार नवनिर्मित कमरों का उद्घाटन किया। इन कमरों के मूर्त रूप में मिलने से स्कूल में कमरों की कमी काफी हद तक पूरी हो जाएगी। परिवहन मंत्री ने स्कूल के साउंड सिस्टम व अन्य के लिए एक लाख और कमरे बनवाने वाली कंपनी को निजी कोष से पांच लाख रुपये देने की घोषणा की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाजसेवा के क्षेत्र में किसी भी प्रकार की प्रतिस्पर्धा नहीं है। हर व्यक्ति को समाज सेवा में रूचि लेकर जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। उन्होंने सामाजिक संस्था पानीपत स्टैलर राउंड टेबल 367 का इस कार्य के लिए आभार प्रकट किया। मंत्री ने कहा कि इस गांव में जन्म लेने वाले नीरज चोपड़ा ने जैवलिन में देश का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने नीरज चोपड़ा के लगातार पदक लाने पर परिजनों व ग्रामीणों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी को उनसे सीख लेनी चाहिए। इससे पहले मुख्यातिथि का स्कूल में पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया। उन्होंने कमरों का उद्घाटन कर विद्यार्थियों को सुपुर्द किया। इस मौके पर जीएम रोडवेज कुलदीप जांगड़ा, आरटीओ नीरज बंसल, तहसीलदार अनिल, स्कूल के प्राचार्य सुरेश देसवाल, बीआरसी रणधीर, सरला ग्रुप के चेयरमैन अमन अग्रवाल, सरपंच सोनिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें