फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शवगृह के फ्रीजर कराए ठीक, चार एग्जाॅस्ट फैन भी लगाए

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नागरिक अस्पताल के शवगृह के चारों फ्रीजर शुक्रवार को ठीक करा दिए गए हैं। अमर उजाला ने माई सिटी पेज पर शुक्रवार को फ्रीजर खराब व शव सड़ने का विषय को प्रमुखता से उठाने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया। कंपनी के इंजीनियर ने अस्पताल के फ्रीजर ठीक किए। अब शवगृह की पीछे वाली दीवार तोड़ी जा रही है। शवगृह को पांच-सात फीट बड़ा किया जा रहा है ताकि फ्रीजर को गर्म हवा बाहर फेंकने के लिए जगह मिल सके।
विज्ञापन

दो फ्रीजर एक माह पहले ही खरीदे गए थे। स्वास्थ्य विभाग ने शवगृह में चार एग्जाॅस्ट फैन भी लगवा दिए हैं ताकि अंदर की दुर्गंध को बाहर फेंका जा सके। विदित है कि जिला नागरिक अस्पताल की 42 करोड़ रुपये की लागत बनी बिल्डिंग के शवगृह के डीप फ्रीजर चार दिन से खराब पड़े थे। यहां एक माह पहले ही 10 लाख रुपये के दो डीप फ्रीजर इंस्टॉल किए गए थे। दो डीप फ्रीजर पुराने हैं। गर्मी में चारों फ्रीजर काम करना बंद कर गए थे। अब चार दिन से शव सड़ रहे थे। शवों की बेकद्री हो रही थी। इससे लोगों में रोष बना हुआ था। पिछले चार दिन में यहां पोस्टमार्टम के लिए रिकॉर्ड 31 शव आ चुके थे। ऐसे शवों को खुले में फर्श पर ही रखना पड़ रहा था। इनकी दुर्गंध 50 मीटर दूर तक फैली हुई थी। जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों को मुंह ढककर गुजरना पड़ रहा था। डॉक्टरों व कर्मचारियों को थ्री लेयर मास्क पहनकर पोस्टमार्टम करना पड़ रहा था। शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए आने वाले लोग यहां उल्टियां तक कर रहे थे।


शवों को अधिक समय तक सुरक्षित रखने के लिए कूलिंग की जरूरत होती है। शवों को बर्फ के माध्यम कई दिनों तक सुरक्षित नहीं रखा जा सकता। सिविल अस्पताल में चार फ्रीजर के नीचे शवों को रखने के आठ बॉक्स बने हुए हैं। फ्रीजर में बॉडी करीब आठ-दस दिन तक खराब नहीं होती है। शवों में किसी तरह की दुर्गंध नहीं होती। फ्रीजर के बिना शव में आठ घंटे के बाद ही बदबू आनी शुरू हो जाती है। शव सड़ने लगता है और फूल जाता है।
विज्ञापन


वर्जन-

जिला नागरिक अस्पताल के स्वास्थ्य अधीक्षक डॉ. श्यामलाल महाजन ने बताया कि शवगृह के फ्रीजर ठीक करवा दिए हैं। यहां चार एग्जॉस्ट फैन भी लगाए गए हैं। दीवार को तोड़कर शवगृह को बड़ा किया जा रहा है ताकि फ्रीजर को बाहर हवा फेंकने के लिए मदद मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें