फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: ऑनलाइन ट्रेडिंग कराने के जाल में फंसा ठगे 3.61 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। साइबर ठगाें ने डाहर गांव के एक युवक से ऑनलाइन ट्रेडिंग के जाल में फंसा 3.61 लाख रुपये ठग लिए। जब युवक को पता चला कि उसके साथ ठगी हुई है तो उसने पुलिस को इसकी शिकायत दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना साइबर अपराध पुलिस को सोनू सिंह वासी गांव डाहर ने बताया कि उसने अप्रैल में फेसबुक के माध्यम से ट्रेडिंग की एक एप देखी थी। इस पर क्लिक करते ही उसे एक वाट्सएप ग्रुप में जोड़ दिया गया। ग्रुप के एडमिन ने ट्रेडिंग के लिए उसे एक वेबपेज पर लॉग इन कराया।
उनके कहे अनुसार उसने 29 अप्रैल से 03 जून 2024 तक 3,61,032 रुपये लगाकर ट्रेडिंग की लेकिन अभी तक उसके कोई भी राशि या लाभ प्राप्त नहीं हुआ है। ये सारी राशि उसके बैंक खाते से कटी है। बाद में उसे पता चला कि साइबर ठगों ने उसके साथ धोखाधड़ी की है। पीड़ित ने पुलिस से साइबर ठगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें