फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: हरिहर केशा में कत्थक से कराए श्रीकृष्ण के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। पाइट कॉलेज में चल रहे चलो थियेटर उत्सव के चौथे दिन सोमवार को हरिहर केशा नाटक का मंचन हुआ। इसमें खास बात ये रही कि इस नाटक में कत्थक के माध्यम से श्रीकृष्ण के दर्शन कराए गए। मंच पर कलाकारों के पैर 80 मिनट तक थिरकते रहे। दर्शक सांस बांधे इन्हें देखते रहे।
विज्ञापन


इस नाटक का मंचन नूपुर नृत्य दल कुरुक्षेत्र की टीम ने किया। रास कला मंच के निदेशक रवि मोहन ने कहा कि कथा कहे सो कत्थक कहलावे। कत्थक के माध्यम से कथा कहने की कला को इस दल ने पूरी तरह से साकार किया। श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर यमुना में कालिया के मान मर्दन तक पहले तो श्रीकृष्ण के बाल रूप को दिखाया गया।

इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने इंद्र का मान मर्दन किया और गोवर्धन पूजा का शुभारंभ कराया। महाभारत से पूर्व हस्तिनापुर में की सभा में उन्होंने श्रीकृष्ण का चीर हरण होने से बचाया। महाभारत के युद्ध में उन्होंने अर्जुन को विराट स्वरूप का दर्शन किया।
विज्ञापन

इससे पहले गोकुल में राधा रानी के साथ रासलीला का मंचन हुआ। इस नाटक का निर्देशन नृत्य में पीएचडी कर रही दीप्ति शर्मा ने किया है। संस्कृति मंत्रालय, हरियाणा कला परिषद एवं गीता सरोवर पोर्टिको का भी सहयोग है।
इस अवसर पर बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल की प्रिंसिपल अनुपमा शाह, उनके पति कैप्टन निखिल शाह, एलसीआरटी से रवींद्र गुप्ता, पाइट एनएफएल की प्रिंसिपल रेखा बजाज, पाइट के चेयरमैन हरिओम तायल व वाइस चेयरमैन राकेश तायल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें