फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जितेंद्र हत्याकांड : तीन भाइयों पर हत्या का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/इसराना। इसराना में जितेंद्र की हत्या के मामले में पुलिस ने वारदात स्थल का मुआयना कर पूछताछ की। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है। इस मामले में आरोप है कि उसके पड़ोसी तीन सगे भाइयों ने की है।
विज्ञापन

आरोपों के अनुसार वारदात के समय दो भाइयों ने जितेंद्र के हाथ पकड़ लिए थे, तीसरे ने उसकी छाती में गोली मार दी। जितेंद्र की पत्नी व उसकी मां हत्यारोपियों को रोकने के लिए उनके पीछे दौड़ी भी थीं मगर जब तक वे मौके पर पहुंचती आरोपियों ने वारदात को अंजाम दे दिया था। आरोपियों ने वारदात को दो दिन पहले हुई कहासुनी में अंजाम दिया है।
सोमवार को डीएसपी धर्मबीर खर्ब व एसएचओ नीरज कुमार भी वारदात स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों से पूछताछ की। इसराना थाना पुलिस ने सोमवार को मृतक युवक के पिता के बयानों पर आरोपी तीनों सगे भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस आरोपियों की धरपकड़ में जुटी है।
विज्ञापन


इसराना निवासी ओम प्रकाश ने बताया कि वे पेशे से किसान है। उसका बेटा जितेंद्र भी उसका खेतीबाड़ी में हाथ बंटाता था। दो दिन पहले उसकी पड़ोसी संदीप के साथ कहासुनी हो गई थी। वे जितेंद्र को जान से मारने की धमकी दे रहा था। रविवार रात को आठ बजे दीपक, दलेल व इनका छोटा भाई संदीप उनके घर आए। उससे जितेंद्र के बारे में पूछा गया। उन्होंने कहा कि जितेंद्र घर नहीं है। वह यहां उसको जान से मारने की धमकी देकर चले गए।
बाद में उनको पता चला कि जितेंद्र उनके पड़ोसी बलवान की बैठक में हुक्का पी रहा है। जितेंद्र को बचाने के लिए उसकी मां मूर्ति व उसकी पत्नी प्रोमिला भी दौड़ी। उधर दीपक, दलेल व संदीप बैठक में पहुंच गए। इन्होंने जितेंद्र के साथ मारपीट की। दीपक व दलेल ने जितेंद्र के हाथ पकड़ लिए। संदीप ने जितेंद्र के छाती में गोली मार दी। उसका भतीजा तेजबीर जितेंद्र को लेकर सिवाह गांव के पास निजी अस्पताल में गए, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।





वर्जन-



डीएसपी धर्मबीर खर्ब ने बताया कि पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस ने आरोपी तीनों भाइयों पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों को गिरफ्त करने के लिए टीमें जुटी हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें