फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: मार्कशीट से छेड़छाड़ कर पाई नौकरी, तीन लोगों पर शिमला में मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
बापौली। जाली मार्कशीट के आधार पर हिमाचल में डाक विभाग में नौकरी करने वाले तीन लोगों पर शिमला में मुकदमा दर्ज किया गया है। इनमें से एक आरोपी जलालपुर प्रथम गांव का है। दूसरा हरियाणा और तीसरा उत्तर प्रदेश से है। डाक विभाग के इंस्पेक्टर राकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान यूपी के कुंडा प्रतापगढ़ के आलापुर निवासी अंकित कुमार, हरियाणा के जींद स्थित नरवाना के धमतान साहिब निवासी साहिल और पानीपत के बापौली स्थित जलालपुर प्रथम गांव निवासी राहुल के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ पुलिस ने शिमला के बालूगंज थाने में मामला दर्ज किया है। तीनों युवकों ने जाली-सर्टिफिकेट के सहारे पोस्ट ऑफिस की ग्रामीण शाखाओं में नौकरी हासिल की थी।
विज्ञापन

प्रारंभिक जांच में पता चला है कि अंकित, साहिल और राहुल तीनों युवकों ने मार्कशीट से छेड़छाड़ कर अपने नंबर बढ़ाए। आरोपियों ने अंक बढ़ाकर मेरिट में जगह बनाई और डाक सेवक एवं सहायक शाखा डाकपाल पद पर चयनित हो गए। डाक विभाग ने 25 अप्रैल 2022 को अधिसूचना जारी कर इनकी भर्ती की थी। इनका चयन मेरिट के आधार पर किया गया था। डाक विभाग ने पहले अपने स्तर पर जांच की फिर संबंधित शिक्षा बोर्ड से पत्राचार कर सर्टिफिकेट को प्रमाणित कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें