फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: दुकान से हजारों का सामान चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गाेहाना राेड स्थित इलेक्ट्राॅनिक दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने हजारों का सामान चोरी कर लिए। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। गांव महराणा के रहने वाले नरेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उन्हाेंने गाेहाना राेड पर रिलायंस पेट्राेल पंप के पास नितिन इलेक्ट्रिकल्स के नाम से दुकान खाेली है। साेमवार सुबह वह दुकान खाेलने पहुंचे ताे दुकान के शटर के ताले टूटे मिले। उन्हाेंने दुकान में अंदर जाकर देखा ताे सामान अस्त-व्यस्त पड़ा था। चाेर 16 पंखे, 8 कूलर की किट, तीन बाॅक्स हैवी किट, 25 एलईडी बल्ब, 13 पंप कूलर के, छह बंडल तार, तीन वेंटिलेशन और दो प्रेस और गल्ले में रखे दाे हजार रुपये ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें